Present Indifinet Tense - Tips4Life

Health Mobile tricks Apps Health Tips Computer tricks

Breaking

Tuesday, 4 December 2018

Present Indifinet Tense

1. Affirmative Sentences


पहचान : Simple Present Tense के वाक्यों मे काम का होना  या करना पाया जाता है । इन वाक्यों के अन्त में 'ता है ','ता हूँ ','ती है ','ते हैं ' आदि शब्द पाये जाते हैं ।


Rule 1:  Subject (Single number/third person) + 1st Form of Verb + s/es


किसी भी noun subject को third person समझना चाहिये । 


(देखिये वाक्य 2 and 5)


Rule 2: Subject(Plural number) + 1st Form of Verb + Object


Plural number मे subject होने पर verb भी plural होगा अर्थात verb मे 's' या 'es' नहीं लगता है ।  


(देखिये वाक्य 4 and 6)


Rule 3: I और You के साथ Verb मे 's' या 'es' नहीं आता है । (देखिये वाक्य 1 and 3)


Note: a) Simple Present का पुराना नाम Present Indefinite है । 


b) Verb की Main Form या Base Form या 1st Form सदैव Plural होती है । उसे singular बनाने के लिए 's' या  'es' जोड़ना पड़ता है ।


उदाहरण :


1. मैं अपना पाठ याद करता हूँ ।


I learn my lesson.


2. सीता एक मधुर गाना गाती है ।


Sita sings a sweet song.


3. तुम एक पत्र लिखते हो ।


You write a letter.


4. वे अपना पाठ याद करते है ।


They learn their lesson.


5. वह स्कूल जाता है ।  


He goes to school.


6. हम हॉकी खेलते है ।


We play hockey. 


 

2. Negative Sentences

Rule 1:  इनमे एकवचन कर्ता के साथ verb की 1st form के पहले does not का प्रयोग करते है । 

Subject (Single number/third person) + does not + 1st Form of Verb  

(देखिये वाक्य 3 and 4)

Rule 2:  बहुवचन noun कर्ता तथा I,We,You और They के साथ do not का प्रयोग करते है । 

Subject(Plural number and I, We, You, They) + do not + 1st Form of Verb

(देखिये वाक्य 1, 2, 5 and 6)

Rule 3: अगर वाक्य मे 'कभी नहीं ' हो तो verb से पहले never लाते हैं और do या does नहीं लगाते हैं । 

(देखिये वाक्य 7 )

उदाहरण :

1.मैं अपना पाठ याद नहीं करता हूँ ।

I do not learn my lesson.

2. वे  हॉकी नहीं खेलते हैं ।

They do not play hockey.

3. वह एक पत्र नहीं लिखता है ।

He does not write a letter.

4. सीता एक मधुर गाना नहीं गाती है ।

Sita does not sing a sweet song.

5. तुम स्कूल नहीं जाते हो ।

You do not go to school.

6. हम अपनी किताबे नहीं पड़ते हैं ।

We do not read our books.

7. वह कभी झूठ नहीं बोलता है ।

He never tells a lie.

 

3. Interrogative Sentences

Rule 1:  Interrogative sentences मे he,she,it  और एकवचन noun कर्ता के साथ Does वाक्य मे कर्ता से पहले ले जाते है । 

does + Subject (Single number/third person) + 1st Form of Verb  

(देखिये वाक्य 1 and 3)

Rule 2: I,We,You,They और बहुवचन noun कर्ता  के साथ सबसे पहले Do, फिर कर्ता और फिर verb की 1st form लाते है । 

do + Subject(Plural number and I, We, You, They) + 1st Form of Verb

(देखिये वाक्य 2)

Rule 3: अगर वाक्यों के बीच मे कब ,क्यों ,क्या आदि प्रशनवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इनकी अंग्रेजी , फिर do या does और फिर कर्ता और फिर verb की 1st form आती है । 

when/why/what + do/does + Subject + 1st Form of Verb

(देखिये वाक्य 4 and 6)

Rule 4: कितना (how much), कितने (how many), कौन-सा(which) के साथ उनसे सम्बंधित nouns भी आते हैं । (देखिये वाक्य 5 and 7)

Rule 5: अगर वाक्य मे कोई प्रशनवाचक शब्द ही कर्ता  का कार्य कर रहा हो, तो पहले उसकी अंग्रेजी, फिर verb लाते है । Who के साथ do, does का प्रयोग सहायक क्रिया की तरह Affirmative वाक्यों मे  नहीं होता हैं ।  (देखिये वाक्य 8)

Rule 6: Interrogative negative वाक्य Interrogative sentences की तरह बनाते  है । केवल कर्ता के बाद not और लगा देते हैं । इस तरह के वाक्यों मे 'who'(कौन ) वाले वाक्यों मे भी do या does लगाते  हैं । 

Who + do/does + subject + not + object

(देखिये वाक्य 9 and 10)

Rule 7: वाक्य के अंत मे प्रशनसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते है ।  

उदाहरण :

1. क्या वह किताब पड़ता है?

Does he read a book?

2. क्या मै तुम्हे एक कलम देता हूँ ?

Do i gave you a pen?

3. क्या तुम्हारी माँ तुमसे प्रेम करती है?

Does your mother love you?

4. वह यहाँ क्यों आती है ?

Why does she come here?

5. तुम कौन-सी पुस्तक चाहते हो ?

Which book do you want?

6. वह स्कूल कब जाता है ?

When does he go to school?

7. वे कितनी पेंसिलें चाहते हैं ?

How many pencils do they want?

8. तुम्हारे घर प्रतिदिन कौन आता है ?

Who comes to your house daily?

9. क्या वह एक पत्र नहीं लिखती है ?

Does she not write a letter?

10. दूध कौन पसंद नहीं करता है?

Who does not like milk

No comments:

Post a Comment

Pages