Past Perfect Continuous Tense - Tips4Life

Health Mobile tricks Apps Health Tips Computer tricks

Breaking

Tuesday, 4 December 2018

Past Perfect Continuous Tense

1. Affirmative Sentences


पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का जारी रहना भूतकाल मे पाया जाता है और काम के शुरू होने का समय दिया होता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा था' ,'रही थी' , 'रहे थे' आते हैं । 


Rule 1: प्रत्येक subject के साथ had been लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं । (देखिए उदाहरण 1, 2, 3 )


Rule 2: समय दिखाने के लिए 'for' या 'since' लगाते हैं निश्चित समय (Point of Time) दिखाने के लिए 'Since' लगाते हैं । जैसे : since Tuesday, since 1998, since morning, since 4 o'clock आदि । 


Rule 3: समय की अवधि (Period of Time)  के लिए 'for' लगाते हैं । जैसे : for two days, for three months, for five hours आदि। 


Examples:


1. सीमा सुबह से अपनी गुड़ियों से खेल रही थी ।


Seema had been playing with her dolls since morning.


2. वे मेरा पाँच घंटे से इन्तजार कर रहे थे ।


They had been waiting for me for five hours.


3. वे औरतें तीन घंटे से कपड़े धो रही थी ।


Those women had been washing their clothes for three hours.


 

2. Negative Sentences

Rule :  इनमें had के बाद not लगाते हैं ।  

Examples:

1. वह दो दिन से पढ़ नहीं रही थी ।

She had not been reading for two days.

2. राहुल मुझे दो सालों से नहीं पढ़ा रहा था ।

Rahul had not been teaching me for two years.

3. मुझे सोमवार से बुख़ार नहीं हो रहा था ।

I had not been suffering from fever since Monday.


3. Interrogative Sentences

Rule 1:  अगर वाक्य के आरम्भ में क्या हो तो had कर्ता से पहले लगाते हैं।  (देखिये वाक्य 1, 2)

Rule 2 : अगर वाक्यों के बीच मे कब ,क्यों ,क्या आदि प्रशनवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इनकी अंग्रेजी , फिर had और फिर कर्ता लगाते है ।(देखिये वाक्य 4)

Rule 3 : कितना (how much), कितने (how many), कौन-सा(which) के साथ उनसे सम्बंधित nouns भी आते हैं । (देखिये वाक्य 3)

Rule 4 : Interrogative negative वाक्य Interrogative affirmative sentences की तरह बनाते  है । केवल कर्ता के बाद not और लगा देते हैं।  (देखिये वाक्य 2)

Rule 5: वाक्य के अंत मे प्रशनसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते है । 

Examples:

1. क्या वह तीन घंटे से अपना काम कर रहा था ?

Had he been doing his work for three hours ?

2. क्या वे कई सालों से मेरी मदद नहीं कर रहे थे ?

Had they not been helping me for many years ?

3. कितने खिलाड़ी सुबह से मैच खेल रहे थे ?

How many players had been playing the match since morning ?

4. कुत्ते एक घंटे से क्यों दौड़ रहे थे ?

Why had the dogs been running for an hour ?

 


No comments:

Post a Comment

Pages