Past Continuous Tense - Tips4Life

Health Mobile tricks Apps Health Tips Computer tricks

Breaking

Tuesday, 4 December 2018

Past Continuous Tense

1. Affirmative Sentences


पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का जारी रहना भूतकाल मे पाया जाता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'रहा था' ,'रही थी' , 'रहे थे' आते हैं । 


Rule 1: He, she, it और एकवचन noun subject के साथ was लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं ।


(देखिए उदाहरण 1, 5 )


Rule 2: You, we, they और बहुवचन noun subject के साथ were लगाकर verb की first form के अन्त में ing लगाते हैं ।


(देखिए उदाहरण 2,3,4 )


Examples:


1. मैं अपनी किताब पढ़ रहा था ।


I was reading my book.


2. वे फुटबॉल खेल रहे थे ।


They were playing football.


3. हम अपना पाठ याद कर रहे थे ।


We were learning our lesson.


4. तुम मेरे नौकर को बुला रहे थे ।


You were calling my servant.


5. वह एक मधुर गाना गा रही थी ।


She was calling a sweet song.

 

2. Negative Sentences

Rule :  Negative sentences मे was या were के बाद not लगाते हैं।  

Examples:

1. मैं मुम्बई नहीं जा रहा था ।

I was not going to Mumbai.

2. वह अपनी गुड़िया से नहीं खेल रही थी ।

She was not playing with her doll.

3. गाय घास नहीं चर रही थी ।

The cow was not grazing grass.

4. वे बाज़ार नहीं जा रहे थे ।

They were not going to market


3. Interrogative Sentences

Rule 1: अगर वाक्य मे 'क्या' लगा हो तो was या were को कर्ता (Subject) से पहले लगाते हैं और 1st Form of Verb में ing लगाते हैं ।  

(देखिए उदाहरण 1, 2 और 4)

Rule 2: अगर वाक्य के बीच में 'कब'(when),'क्यों'(why), 'क्या'(what), 'कहाँ'(where) आदि  प्रशनवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इनकी अंग्रेजी , फिर was या were, फिर कर्ता और फिर verb की 1st form में ing लगाते है ।

(देखिए उदाहरण 6, 7)

Rule 3: how much, how many, which, whose आदि के साथ उनसे सम्बंधित nouns भी आते हैं ।

(देखिए उदाहरण 5)

Rule 4:  अगर वाक्य मे कोई प्रशनवाचक शब्द who ही कर्ता  का कार्य कर रहा हो, तो पहले उसकी अंग्रेजी, फिर was या were लगाते है ।

(देखिए उदाहरण 8)

Rule 5: Interrogative negative वाक्य Interrogative sentences की तरह बनाते  है । केवल कर्ता के बाद not और लगा देते हैं ।

(देखिए उदाहरण 3, 6)

Rule 6: वाक्य के अंत मे प्रशनसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते है ।

Examples:

1. क्या हम बाज़ार जा रहे थे ?

Were we going to the market?

2. क्या मोहन अपने नौकर को गाली दे रहा था ।

Was Mohan abusing his servant?

3. क्या वे लड़के शोर नहीं मचा रहे थे ?

Were those boys not making a noise?

4. क्या मैं तुम्हारे साथ नहीं जा रहा था ?

Was I not going with you?

5. कितने लड़के मैदान में खेल रहे थे ?

How many boys were playing in the field?

6. किसान अपना खेत क्यों नहीं जॊत रहा था ?

Why was the farmer not ploughing his field?

7. वह कमरे में क्या कर रहा था ?

What was he doing in the room?

8. कक्षा में कौन रो रहा था ?

Who was weeping in the class?

 

 

No comments:

Post a Comment

Pages