Future Indifinet Tense - Tips4Life

Health Mobile tricks Apps Health Tips Computer tricks

Breaking

Tuesday, 4 December 2018

Future Indifinet Tense

1. Affirmative Sentences


पहचान : इस Tense के वाक्यों मे काम का करना या होना भविष्यकाल  मे पाया जाता है । ऐसे वाक्यों के अन्त मे 'गा', 'गी', 'गे' आते हैं । 


Rule : अंग्रेजी में अनुवाद करते समय I और We के साथ shall और अन्य subject के साथ will लगाकर verb की first form लगाते हैं । 


Examples:


1. मैं एक पत्र लिखूँगा ।


I shall write a letter.


2. हम कल स्कूल जायेंगे ।


We shall go to school tomorrow.


3. तुम एक किताब पढ़ोगे ।


You will read a book.


4. उसके पिता कल देहली से आयेंगे ।


His father will come from Delhi tomorrow.


5. ये लड़के सोमवार को फुटबॉल का मैच खेलेंगे ।


These boys will play a football match on Monday.


 

2. Negative Sentences

Rule :  Negative sentences में will या shall के पश्ताप not लगा देते हैं । इस tense में 'कल' के लिए tomorrow लगाते हैं ।  

Examples:

1. मैं कल अलीगढ नहीं जाऊगा ।

I shall not go to Aligarh tomorrow.

2. लड़के दिन में नहीं सोयेंगे ।

The boys will not sleep during the day.

3. तुम पुस्तक नहीं पढ़ोगे ।

You will not read the book.

4. हम कल हॉकी का  मैच नहीं खेलेंगे ।

We shall not play a hockey match tomorrow.

 

3. Interrogative Sentences

Rule 1: अगर वाक्य मे 'क्या' लगा हो तो shall या will को कर्ता (Subject) से पहले लगाते हैं और 1st Form of Verb लगाते हैं ।  

(देखिए उदाहरण 1, 2)

Rule 2: अगर वाक्य के बीच में 'कब'(when),'क्यों'(why), 'क्या'(what), 'कहाँ'(where) आदि  प्रशनवाचक शब्द हो तो सबसे पहले इनकी अंग्रेजी , फिर shall या will, फिर कर्ता और फिर verb की 1st form आती है । (देखिए उदाहरण 6)

Rule 3: कितना (how much) , कितने (how many) , कौन-सा(which) , whose के साथ उनसे सम्बंधित nouns भी आते हैं । (देखिए उदाहरण 4, 5 and 8)

Rule 4: अगर वाक्य मे कोई प्रशनवाचक शब्द who ही कर्ता  का कार्य कर रहा हो, तो पहले उसकी अंग्रेजी, फिर shall या will, फिर 1st form of verb लाते है । (देखिए उदाहरण 7)

Rule 5: Interrogative negative वाक्य Interrogative affirmative sentences की तरह बनाते  है । केवल कर्ता के बाद not और लगा देते हैं। (देखिए उदाहरण 3)

Rule 6: वाक्य के अंत मे प्रशनसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते है ।

Examples:

1. क्या वह तुमको कुछ कलमें देगा ?

Will he give you some pens?

2. क्या वे आम खायेंगे ?

Will they eat mangoes?

3. क्या तुम्हारे भाई कल नहीं आयेंगे ?

Will your brother not come tomorrow?

4. मारिया कौन-सा गाना गायेगी ?

Which song will Maria sing?

5. वह कितनी पुस्तकें खरीदेगा ?

How many books will he buy?

6. हम कल कहाँ जायेंगे ?

Where shall we go tomorrow?

7. तुम्हारे पुत्र को कौन पीटेगा ?

Who will beat your son?

8. वह किसकी मेज़ तोड़ेगा ?

Whose table will he break?

No comments:

Post a Comment

Pages