1. यदि किसी लेंस से अक्षरों का आकार छोटा दिखाई देता हैं, तो लेंस कौन सा है ?
उतर -- अवतल लैंस
2. तारे टिमटिमाते हैं ?
उतर -- अपवर्तन के कारण
3. कौन सा एक आवेश रहित कण है?
उतर -- न्यूट्रॉन
4. पौधों की आंतरिक संरचना का अध्ययन कहलाता है
उतर -- शारीरिकी
5. निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है
उतर -- बैंगनी
6. स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3 मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी?
उतर -- 4 मीटर
7. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है?
उतर -- डायोप्टर
8. रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है
उतर -- रेडियों तरंगों का परावर्तन
9.न्यूटन की गति के नियमों के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
उतर -- द्वितीय नियम से बल की परिभाषा ज्ञात की जाती है।
10. किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है?
उतर -- जड़त्व
11. लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है
उतर -- विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन
12. दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि?
उतर -- क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है
13. बर्फ़ के टुकड़ों को आपस में दबाने पर टुकड़े आपस में चिपक जाते हैं, क्योंकि?
उतर -- दाब अधिक होने से बर्फ़ का गलनांक घट जाता है
14. मोटर कार में शीतलन तन्त्र किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
उतर --केवल संवहन
जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
उतर -- लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
15. कार्य का मात्रक है?
उतर --जूल
16. प्रकाश वर्ष इकाई है?
उतर --दूरी की
17. एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना पदार्थ कहलाता है?
उतर --तत्त्व
No comments:
Post a Comment